Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाले है पटना के बैकटपुर धाम मंदिर

By: Dilip Kumar
6/28/2023 11:05:38 AM

पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा। बिहार की राजधानी पटना में पटना जंक्शन से लगभग 35 किलोमीटर दूर, खुसरूपुर प्रखंड स्थित बैकटपुर गांव में, मुगल शासक अकबर के सेनापति मान सिंह द्वारा शिवलिंग रूप में भगवान शिव के साथ माता-पार्वती का निर्माण कराया गया था। इस प्राचीन शिवलिंग में 112 शिवलिंग कटिंग है जिसे द्वादश शिवलिंग से भी जाना जाता है। इसप्रकार यह प्राचीन मंदिर बैकटपुर गांव में है, जहां शिवलिंग रूप में भगवान शिव के साथ माता-पार्वती भी विराजमान हैं। यह प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर को लोग श्री गौरीशंकर बैकुंठ धाम के नाम से भी जानते है।

मंदिर में पूजा-पाठ कराने वाले पंडा सुभाष पांडे ने बताया कि अकबर के सेनापति रहे राजा मान सिंह, जब गंगा नदी में जलमार्ग से, बंगाल विद्रोह को खत्म करने के लिए अपने परिवार के साथ रनियासराय जा रहे थे, उसी वक्त राजा मान सिंह की नाव, गंगा नदी स्थित कौड़िया खाड़ में फंस गई। काफी प्रयास करने के बाद भी जब राजा मान सिंह की नाव कौड़िया खाड़ से नहीं निकल सकी, तो पूरी रात मानसिंह को सेना सहित वहीं डेरा डालना पड़ा। सुभाष पांडे ने आगे बताया कि (बुजुर्गों से सुनी गई कहानियों के अनुसार) उस रात को राजा मान सिंह को सपने में भगवान शंकर ने दर्शन दिया और कौड़िया खाड़ के पहले स्थापित जीर्ण-शीर्ण मंदिर को पुनः स्थापित करने को कहा। मान सिंह ने उसी रात मंदिर के जीर्णोद्धार का आदेश दिया और उसके बाद यात्रा शुरू की। राजा मान सिंह को बंगाल में उन्हें विजय प्राप्त हुआ।

सुभाष पांडे का कहना है कि वर्तमान मंदिर में जो शिवलिंग, माता पार्वती के साथ स्थापित है वह राजा मान सिंह का स्थापित किया हुआ है। सुभाष पांडे ने बताया कि इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां भगवान शिव और पार्वती एक साथ एक ही शिवलिंग रूप में विराजमान हैं। बड़े शिवलिंग में 112 छोटे-छोटे शिवलिंगों को रूद्र कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बैकटपुर जैसा शिवलिंग पूरी दुनिया में कहीं और नहीं है। उन्होंने बताया कि मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। पुरानी कथाओं के अनुसार महाभारत काल के जरासंध से भी इसका है। मान्यताओं के अनुसार, मगध क्षेत्र के राजा जरासंध के पिता बृहद्रथ भगवान भोलेनाथ का भक्त था।

शास्त्रों के अनुसार, प्रतिदिन वह गंगा किनारे आते थे और भगवान भोलेनाथ की पूजा करते थे। इसी जगह पर एक ऋषि मुनि ने राजा बृहद्रथ को संतान उत्पत्ति के लिए एक फल दिया था, राजा बृहद्रथ को दो रानियाँ थी, इसलिए राजा बृहद्रथ ने फल के दो टुकड़े कर अपनी दोनों पत्नियों को खिला दिया था। फलस्वरूप दोनों रानियों के एक पुत्र के अलग-अलग टुकड़े हुए थे जिसे जंगल में फेंकवाया गया था। उसके बाद उसे जोड़ा नाम की राक्षसी ने जोड़ दिया जिसे जरासंध के नाम से जाना गया। जरासंध भगवान शंकर का बहुत बड़ा भक्त था। जरासंध रोज इस मंदिर में राजगृह से आकर पूजा करता था। जरासंध हमेशा अपनी बांह पर एक शिवलिंग की आकृति का ताबीज पहने रहता था। जरासंध को भगवान शंकर का वरदान था कि जब तक उसके बांह पर शिवलिंग रहेगा तब तक उसे कोई हरा नहीं सकता है। जरासंध को पराजित करने के लिए श्रीकृष्ण ने छल से जरासंध की बांह पर बंधे शिवलिंग को गंगा में प्रवाहित करा दिया था और तब वह मारा गया था।

सुभाष पांडे ने बताया कि इस मंदिर को रामायण से भी जोड़ा जाता है। रामायण में बैकटपुर मंदिर की चर्चा है। प्राचीन काल में गंगा के तट पर बसा यह क्षेत्र बैकुंठ वन के नाम से जाना जाता था। आनंद रामायण में इस गांव की चर्चा बैकुंठ के रूप में हुई है। लंका विजय के बाद रावण को मारने से जो ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था, उस पाप से मुक्ति के लिए भगवान श्रीराम इस मंदिर में आए थे। शिवरात्रि के मौके पर यहां पांच दिनों तक मेला लगा रहता है। बिहार के बाबाधाम के रूप में माना जाता है गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर।

उन्होंने बताया कि श्री गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर धार्मिक आस्था का केन्द्र सदियों से रहा है। यह धाम शिवलिंग में 108 रूद्र और शिव-पार्वती का संयुक्त रूप है इसलिए इस मंदिर को अद्धितीय पहचान मिला है। भक्तों की इस मंदिर पर अगाध श्रद्धा है। मान्यता है कि सच्चे मन से बैक‍ुंठधाम में भोले शंकर की जो पूजा करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। सावन माह में इस मंदिर में लाखों की संख्या में लोग जलाभिषेक करते हैं। जलाभिषेक के लिए पटना के कलेक्टेरिएट घाट या फतुहा के त्रिवेणी कटैया घाट से हजारों की संख्या में लोग रविवार को जल उठा कर रात भर की यात्रा कर सोमवार को जल चढाते है। काशी में विश्वनाथ और देवधर में बैधनाथ धाम के बीच इस मंदिर को बिहार का बाबाधाम कहा जाता है।

चीनी यात्री फाह्यान ने यात्रा वृतांत में नालंदा दौरे के दौरान बैकठपुर मंदिर की चर्चा की है। लंका विजय के बाद रावण को मारने से जो ब्राह्मण ह‍त्या का पाप लगा था, उस पाप से मुक्ति के लिए श्रीराम जी ने इस मंदिर में आए थे। यह भी कहा जाता है कि यहां आने के लिए गंगा नदी के उस तरफ के एक गांव में श्रीराम जी ने रात्रि विश्राम किया था, जिसके कारण कारण उस गांव का नाम राधवपुर पड़ा जो वर्तमान में वैशाली जिले के राधोपुर के नाम जाना जाता है। सुभाष पांडे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं इस मंदिर के भक्त। पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाले इस मंदिर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आते-रहते हैं। यही नहीं बैकटपुर मंदिर में पुरी के शंकराचार्य जगतगुरू निश्चलानद जी भी 2007 में आ चुके हैं।


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • Miltenyi, BRIC-THSTI & BIRAC Roll Out India’s First CAR-T Training Program

    11/16/2025 12:29:49 PM
    New Delhi
  • India’s First CAR-T Manufacturing Training Launched 

    11/13/2025 6:26:03 PM
    Pali
  • वृंदावन चंद्रोदय मंदिर: आस्था, अर्थव्यवस्था और इंजीनियरिंग का अनोखा संगम

    11/13/2025 12:58:38 AM
    वृंदावन
  • दिल्ली से वृंदावन और गोवर्धन धाम के लिए भक्तों का दल रवाना

    11/13/2025 12:10:55 AM
    नई दिल्ली
  • एनआईईपीए ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना आज़ाद मेमोरियल लेक्चर किया आयोजित

    11/13/2025 12:07:57 AM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED