Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

सीएआर टी सेल थेरेपी को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला भारत का पहला निजी अस्पताल

By: Dilip Kumar
2/13/2024 10:06:39 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपोलो कैंसर सेंटर्स (एसीसी) ने एक अभूतपूर्व विकास किया है जिसके अंतर्गत यह सीएआर-टी सेल कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला भारत का पहला निजी अस्पताल समूह बनकर उभरा है और इसे आगे परिवर्धित करने के लिए समूह अब 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के रोगियों में बी-सेल लिम्फोमा और बी-एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के उपचार के लिए नेक्ससीएआर19टीएम (एक्टालिकैब्टाजीन ऑटोल्यूसेल) के साथ शुरुआत करते हुए 'मेड इन इंडिया' सीएआर-टी सेल थेरेपी उपलब्ध कराएगा।

सीएआर-टी सेल थेरेपी, जिसे अक्सर ‘लिविंग ड्रग्स’ के रूप में जाना जाता है, में एफेरेसिस नामक प्रक्रिया के माध्यम से रोगी की टी-कोशिकाओं (एक प्रकार की सफेद रक्त कोशिकाएं जिनका कार्य कैंसर कोशिकाओं से लड़ना है) को निकालना शामिल है। फिर इन टी-कोशिकाओं को एक नियंत्रित प्रयोगशाला सेटिंग के अधीन एक सुरक्षित वाहन (वायरल वेक्टर) द्वारा आनुवंशिक रूप से संशोधित किया जाता है, ताकि वे अपनी सतह पर संशोधित कनेक्टर्स को अभिव्यक्त कर सकें जिन्हें काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर्स (सीएआर) कहा जाता है। इन सीएआर को विशेष रूप से एक प्रोटीन को पहचानने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं जो कुछ कैंसर कोशिकाओं पर असामान्य रूप से अभिव्यक्त होता है। फिर उन्हें वांछित खुराक तक बहुत्पादित किया जाता है और सीधे रोगी को लगा दिया जाता है।

सीएआर-टी सेल थेरेपी को चुनौतीपूर्ण बी-सेल मैलिग्नेंसी वाले रोगियों के जीवन को बदलने में अपनी अद्वितीय सफलता के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त है। दुनिया भर में 25,000 से अधिक रोगियों को इस चिकित्सीय मॉडल से लाभ प्राप्त हुआ है। डॉ. शिसिर सेठ, वरिष्ठ सलाहकार - हेमेटोलॉजी, एसीसी, दिल्ली ने कहा, "व्यावसायिक स्तर पर सीएआर-टी सेल थेरेपी का उपयोग करके तीन रोगियों का सफल उपचार बी-सेल लिम्फोमा और बी-एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी को दर्शाता है। ये मामले इन चुनौतीपूर्ण बिमारियों का सामना करने वाले रोगियों को नई आशा प्रदान करने में इस परिवर्तनकारी चिकित्सा की प्रभावकारिता और क्षमता को उजागर करते हैं।" कार्यक्रम की सफलता के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने आगे कहा, "आयातित दवाओं से रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद, अब हम स्वदेशी रूप से निर्मित थेरेपी से उनका उपचार करने के लिए तैयार हैं।"

डॉ. अमिता महाजन, वरिष्ठ सलाहकार - पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी एवं हेमेटोलॉजी, एसीसी, दिल्ली ने कहा, “सीएआर-टी सेल थेरेपी का सफल कार्यान्वयन भारत में कैंसर उपचार की प्रगति में एक महत्वपूर्ण क्षण को दर्शाता है। इस क्रांतिकारी थेरेपी से रोगियों का उपचार करना चुनौतीपूर्ण बी-सेल मैलिग्नेंसी को संबोधित करने में इस परिवर्तनकारी उपागम की क्षमता और प्रभावकारिता को प्रदर्शित करता है। यह पड़ाव कैंसर के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक नए अध्याय का प्रतीक है, जो इन बिमारियों से जूझ रहे लोगों को नई आशा और संभावनाएं प्रदान करता है।“

इस अवसर पर, पी शिवकुमार, सीईओ, एसीसी दिल्ली, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा, "एक अग्रणी यात्रा शुरू करते हुए, अपोलो कैंसर सेंटर्स ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सफल उपचार प्रदान करने के साथ ही हमने सीएआर-टी को आगे बढ़ाने की अटूट प्रतिबद्धता की है। इस परिवर्तनकारी थेरेपी में सफलता हासिल करने वाला भारत का पहला निजी अस्पताल होने के नाते हमने एक नया मानदंड स्थापित किया गया है, जो अभूतपूर्व स्वास्थ्य देखभाल के प्रति हमारे समर्पण को सुदृढ़ बनाता है। स्वदेशी रूप से निर्मित सीएआर-टी उपचार, नेक्ससीएआर19, सुलभ एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अपोलो कैंसर सेंटर्स केवल वृत्तांत ही नहीं बदल रहा है बल्कि हम पूरे भारत और विदेशों में कैंसर रोगियों के लिए बेहतर उपचार परिणाम प्रदान करने की संभावनाओं का पुनर्लेखन भी कर रहे हैं।

अपोलो कैंसर सेंटर्स भारतीय चिकित्सा समुदाय में एक अग्रणी रहा है, जिसने लगातार महत्वपूर्ण चिकित्सा अवसंरचनाओं की शुरुआत की है और कई उपलब्धियां हासिल की हैं। सीएआर-टी सेल थेरेपी की शुरूआत देश में कैंसर के इलाज में एक नए युग का प्रतिनिधित्व करता है।


related topics

आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

8/17/2026 8:55:58 PM

भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More

फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

8/17/2026 8:51:30 PM

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More

मधुमेह लाइलाज नहीं है : डॉ. नित्यानंद दास

6/17/2026 10:37:28 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More

ब्लू स्टार एयर कंडीशनर ने 2026 के लिए नई ऊर्जा-कुशल एसी रेंज लॉन्च की

4/9/2026 10:35:39 PM

ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More

जयपुर में स्वादों की नई कहानी: CURRYiT के साथ भारतीय व्यंजनों की जीवंत यात्रा

1/16/2026 9:14:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More

जयपुर में फ्लेवर्स का फेस्टिवल: करीइट ने जोड़ा परंपरा और आधुनिक स्वाद

1/16/2026 9:11:10 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More

फूडसर्विस सेक्टर को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, अर्थलिंग का क्यूलिनरी सेंटर शुरू

1/16/2026 8:35:58 PM

निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More

मैरिको ने लॉन्च किया निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल

12/14/2025 11:41:38 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More

भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने को पर्यटन मंत्रालय और मास्टरकार्ड में एमओयू

12/4/2025 10:04:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

    8/18/2026 10:59:24 AM
    नोएडा
  • आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

    8/17/2026 8:55:58 PM
    नई दिल्ली
  • फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

    8/17/2026 8:51:30 PM
    नई दिल्ली
  • सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

    8/14/2026 9:49:56 PM
  • पथप्रसंग : शिवनगरी में श्रीकृष्ण का अनंत संसार

    8/4/2026 11:38:11 PM
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED