भारत और चीन सीमा विवाद में बड़ी खबर आ रही है। भारत और चीन आपसी सहमति से डोकलाम से सेना हटाने को तैयार हो गए हैं। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। पिछले दो महीने से चल रहे डोकलाम विवाद को भूलते हुए भारत और चीन की सेना ने डोकलाम से पीछे हटने का फैसला लिया है। सोमवार को विदेश मंत्रालय की ओर से बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने इस मुद्दे पर लगातार बात की है, जिसके बाद इस पर फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद भी पिछले कई दिनों से दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को सुलझाने पर बात चल रही थी। दोनों देश की सेना अब धीरे-धीरे अपनी सेना हटाएगी।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 अगस्त को कहा था कि भारत और चीन के बीच डोकलाम सीमा विवाद को ‘बेहद जल्द’ सुलझा लिया जाएगा। सिंह ने कहा, “भारत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते कायम रखना चाहता है। डोकलाम विवाद का जल्द ही समाधान निकल जाएगा और चीन भी अपनी ओर से सकारात्मक कदम उठाएगा।” चीनी जवानों द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार करने की कोशिश पर भारतीय व चीनी सैनिकों के बीच 15 अगस्त को झड़प हुई थी।यह अपनी तरह की पहली झड़प थी। इसमें चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी की और भारतीय जवानों ने भी इसका जवाब दिया। इसमें दोनों तरफ के जवान घायल हुए।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More