चंड़ीगढ़ स्थित मोहाली में मशहूर पंजाबी सिंगर, एक्टर और डायरेक्टर परमीश वर्मा को गोली मारने की जिम्मेदारी एक शख्स ने ले ली है. दिलप्रीत सिंह धाहां नाम के एक शख्स ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि उसी ने परमीश वर्मा को गोली मारी है. साथ उसने यह भी लिखा कि इस बार बच गया है, अगली बार नहीं बचेगा. उसने दिलप्रीत ने परमीश को सुधरने की सलाह भी दी है.
बता दें, परमीश वर्मा को मोहाली में देर रात 1.30 बजे गोली मार दी थी. न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस ने बताया कि ‘गाल नी कडनी’ (यह गाने के बोल हैं, इसमें कोई गाली नहीं है) के गायक को मोहाली में हमले के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि गायक की जान को कोई खतरा नहीं है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पंजाबी गानों में अक्सर गालियां होती हैं, लेकिन परमीश वर्मा अपने गाने 'गाल नी कडनी' के लिए हाल ही में सुर्खियों में आए थे. परमीश के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 11 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
परमीश ने 2015 में फिल्म 'ठोकदा रहा' को डायरेक्ट किया था. उन्होंने ‘ले चक मैं आ गया’ गाने के साथ सिंगिंग डेब्यू किया और यह गाना सुपरहिट रहा. साल 2011 में फिल्म पंजाब बोलदा से डेब्यू करने वाले परमीश आज काफी मशहूर एक्टर और सिंगर हैं. अब उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है. वहीं परमीश की फिल्म 'रॉकी मेंटल' को यूट्यूब पर अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More