रविवार को आर्मी के जनरल कोर्ट मार्शल (जीसीएम) में एक मेजर जनरल को यौन शोषण का दोषी पाया गया। आर्मी कोर्ट ने अफसर की बर्खास्तगी की सिफारिश की है। यौन शोषण का मामला 2 साल पुराना था। मेजर जनरल ने बीते सालों में हुई सेना के कई ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाई थी। सेना के अफसर के मुताबिक- लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अफसर की अगुआई में जीसीएम ने रविवार तड़के 3.30 बजे फैसला सुनाया। आरोपी अफसर को आईपीसी की धारा 354ए और आर्मी एक्ट 45 के तहत दोषी पाया गया। आर्मी एक्ट 45 सेना के किसी अफसर के गलत आचरण से संबंधित है। 354 ए यानी यौन संबंध की इच्छा से शारीरिक स्पर्श करना।
सेना के सूत्र ने बताया- आरोपी को पहले धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत आरोपी बनाया गया था लेकिन कोर्ट ने खास तरह से जांच कराई और अफसर को 354ए के तहत दोषी करार दिया। आर्मी कानून के मुताबिक- जीसीएम की सिफारिश सेना प्रमुख समेत उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इन उच्चाधिकारियों को सजा को बदलने का अधिकार है। दोषी मेजर जनरल की तरफ से पैरवी करने वाले वकील आनंद कुमार ने बताया- हम फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। आर्मी कोर्ट ने डिफेंस की तरफ से पेश किए गए सबूतों को ठीक से नहीं देखा और जल्दबाजी में फैसला सुना दिया।
कथित घटना 2016 के अंत में तब हुई थी, जब मेजर जनरल को पूर्वोत्तर में तैनात किया गया था। आरोपी को अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत सेना की पश्चिमी कमान के चंडीमंदिर तैनात कर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि मेजर जनरल कैप्टन रैंक की अफसर के यौन शोषण से इनकार कर चुका है। ।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More