Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

चट्टानीककर देवी मंदिर : मानसिक रोगों और अलौकिक बंधन से मुक्ति

By: Dilip Kumar
11/29/2018 8:50:04 PM
नई दिल्ली

केरल में स्थित यह मंदिर हिन्दुओं का धर्मस्थल माना जाता है। यहां चट्टानीककर देवी का वास है। इस मंदिर में देवी के कई रुपों की पूजा होती है। सुबह के समय मां सरस्वती की पूजा होती है। दोपहर के समय माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस मंदिर में भगवान शिव की भी पूजा बड़ी धूमधाम से होती है।

इतिहास

चोट्टानिकारा भगवती मंदिर लगभग 1500 वर्ष पुराना माना जाता है। किदवंती के अनुसार इस मंदिर का निर्माण कन्नप्पन नाम के एक वनवासी के द्वारा घने जंगल में किया गया था। कन्नप्पन एक बूढ़ा पिता था जो अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था। वह देवी भगवती को प्रतिदिन एक पशु की बलि दिया करता था लेकिन एक दिन उसको बलि देने के लिये कोई पशु नहीं मिला। तब उसने अपनी बेटी से उसके पालतू बछड़े की बलि देने के लिए कहा लेकिन उसकी बेटी ने देवी के समक्ष अपनी बलि देना को पसंद किया। बछड़े ने कन्नप्पन से बात की और पता चला कि वह पशु के रूप में देवी थीं।

परिवर्तित हुए कन्नप्पन ने बलि देने वाले स्थान पर देवी की पूजा शूरू कर दी। इस मंदिर का अनुचित रूप से उपयोग किया गया अंतत: एक घास काटने वाले के द्वारा इसकी खोज हुई। ऐसी मान्यता है कि कोल्लूर (कर्नाटक के उडुपी जिला) में स्थित एक मंदिर की संरक्षक देवी मोकाम्बिका भी इस मंदिर में उपस्थित रहती हैं, जब प्रात: की प्रार्थना के लिये मंदिर के किवाड़ खोले जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में स्थित देवी भगवती की लाल मूर्ति 'स्वयंभूÓ अपने आप प्रकट हुई मानी जाती है।

इस मूर्ति का आकार बेडौल है परन्तु पुजारी इसे शानदार आभूषण और रंगीन साडिय़ों से सुशोभित करने में काफी निपुण हैं। आदि गुरू शंकराचार्य जैसे हिंदू धर्म के कई नेताओं ने देवी की पूजा की है। कहा जाता है कि देवी सरस्वती ने आदि गुरू शंकराचार्य से हर सुबह यहाँ पर उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद देने का आश्वासन दिया है। विल्वामंगलम स्वामीयार नामक एक अन्य संत ने पास के तालाब के निकट निचले मंदिर (कीज़ू काव्यु) में देवी भद्रकाली की मूर्ति की खोज की बात कही है।

मंदिर

कोचीन देवस्वाम बोर्ड भगवती चोट्टानिकारा मंदिर पर प्रशासन के लिये उत्तरदायी है। यह मंदिर क्षेत्र के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक है। मंदिर परिसर में देवी भगवती अम्मां और भगवान विष्णु के मुख्य मंदिर के अलावा धर्म षष्ठ के अन्य देवताओं शिव, ब्रह्मा, गणेश, सुब्रह्मण्य (कार्तिक), अंजने (हनुमान) और नागा (नाग देव) के छोटे मंदिर स्थापित हैं। मंदिर परिसर में एक तालाब (टैंक भी कहा जाता है) के विपरीत देवी देवी भद्रकाली या कीज़ू काव्यु का निचला मंदिर स्थापित है। श्रृद्धालुओं को अपनी यात्रा सम्पूर्ण करने के लिये मुख्य मंदिर और कीज़ू काव्यु मंदिर दोनों में प्रार्थना करनी चाहिए। मंदिर में भक्तों के आराम करने और पूजा सामग्री खरीदने के लिये दुकानों की सुविधा है।

बुरी आत्माओं द्वारा खराब मानसिक रोगों और अलौकिक बंधन से मुक्ति

चोट्टानिकारा भगवती अम्मां (देवी) और कीज़ू काव्यु भद्रकाली अम्मां की रोग हरने वाली देवी के रूप में पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में जीवन पर्यन्त चलने वाली बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। हिंदू मान्यता में निचले मंदिर की भद्रकाली देवी भूत की संरक्षक देवी हैं। ऐसा माना जाता है कि देवी की 41 दिन तक की गयी प्रार्थना से बुरी आत्माओं द्वारा खराब मानसिक रोगों और अलौकिक बंधन से मुक्ति मिलती है। मंदिर परिसर में एक प्राचीन 'पालÓ वृक्ष (एल्सटोनिया स्कॉलरीस) स्थित है। यहाँ पर बुरी आत्माओं और राक्षसों को इस पाल वृक्ष की कीलों में या बाड़े में बाँध लिया जाता है, जो इस वृक्ष को घेरे हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि पुराने समय में इन कीलों को ठोकने के लिये श्रृद्धालुओं ने हथौड़े की जगह अपने सिर का उपयोग किया था। पेड़ के पास स्थित हजारों कीलों द्वारा चमत्कारिक इलाज का दावा किया जाता है।

श्रृद्धालुओं के लिये सूचना

समय
नादा या पवित्र स्थल के खुलने का समय - सुबह 4 बजे
भगवान शिव की धारा - सुबह 5 बजे
एथुर्थु पूजा - सुबह 5.30 बजे
सुबह सीवेली - सुबह 6 बजे
कीज़ू काव्यु मंदिर में गुरुथी पूजा - सुबह 7.30 बजे
पंथीराडी पूजा - सुबह 7.45 बजे
भगवान शिव की धारा - सुबह 11 बजे
उच्छपुजा या दोपहर पूजा - दोपहर 12 बजे
दोपहर सीवेली - दोपहर 12.10 बजे
सायं नादा खुलने का समय - सायं 4.00 बजे
दीपार्धान / दीपक जलाना - सायं 6.30 बजे
आथाजापूजा - सायं 7.30 बजे
शाम सीवेली - रात्रि 8 बजे
कीज़ू काव्यु मंदिर में सायंकालीन गुरुथी - 8.45 बजे
मंदिर के मुख्य दीपार्धान को मंदिर की वेबसाइट पर प्रतिदिन 6:30 बजे प्रस्तुत किया जाता है।
कृपया ध्यान दें
मंदिर में प्रवेश करने से पहले पुरुषों को अपनी कमीज उतारने की आवश्यकता होगी। प्रवेश करने के लिए महिलाओं को साड़ी या सलवार सूट पहनना होगा।

क्या है खास?

मंदिर में वेदी वजीपादु पूजा पटाखों से की जाती है।
मंदिर में मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण उत्सव
ओणम - अगस्त के अंत में
नवरात्रि - अक्टूबर में
विशु - अप्रैल के मध्य में


मंदिर का मुख्य उत्सव (मकॉम थोजल) - फरवरी से मार्च

मकॉम थोजल उत्सव 7 दिनों तक मनाया जाता है। यह एक बड़ा आयोजन होता है इसमें देवी को श्रेष्ठ परिधान से सजाया जाता है, हाथी से जुलूस निकाला जाता है और विस्तृत पूजाओं का आयोजन किया जाता है। इस समय मंदिर में कई विवाह समारोहों का आयोजन किया जाता है।


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा रूबरू साहस और आत्मविश्वास का उत्सव

    10/16/2025 6:52:21 PM
    नई दिल्ली
  • ग्रीन पटाखों की इजाजत पर मार्केट में खरीदारों की रौनक बढ़ेगी - परमजीत सिंह पम्मा

    10/16/2025 6:45:34 PM
    नई दिल्ली
  • Axis Bank launches India’s first Digital Banking Point with Hitachi

    10/16/2025 6:43:18 PM
    Nagpur
  • विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय छात्रों से की बातचीत

    10/16/2025 6:29:37 PM
    नई दिल्ली
  • दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन, केरल के आनंद को न्याय दिलाने की मांग तेज़

    10/15/2025 1:11:36 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं को दिया ‘विकसित भारत, सशक्त नारी’ का मंत्र

    3/9/2024 8:17:30 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED