17 जुलाई 2019 को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के कर्क में प्रवेश से वर्षा में तेजी आएगी। विश्व में भारत का प्रभाव बढ़ेगा और देशी व्यापार में भी तेजी आएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चंद्र है, जो कि सूर्य का मित्र है। सूर्य की वजह से सूर्य के अशुभ असर से बचने के लिए आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मेष राशिचतुर्थ सूर्य आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। कई दिनों से जो आर्थिक परेशानी चली आ रही थी, उससे पार पाने में सफल होंगे। कई लाभ होंगे।
वृषभ राशितृतीय सूर्य लाभकारी होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में मान बढ़ेगा और समृद्धि का विस्तार होगा।
मिथुन राशिद्वितीय सूर्य आपकी बाधाओं को दूर करने वाला होगा। दूसरों पर निर्भरता समाप्त होगी। अपना काम बनाने में सफल होंगे। व्यवहार संयमित रखें।
कर्क राशिसूर्य अब इसी राशि में रहेगा। समय सभी प्रकार से मंगलकारी होगा। कई प्रकार की सफलताएं मिलेंगी। धन की प्राप्ति होगी। कार्य का विस्तार होगा। नए व्यापार का प्रारंभ हो सकता है।
सिंह राशिद्वादश सूर्य आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है, लेकिन आर्थिक रूप से बेहतर भी रहेगा। वाहनादि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
कन्या राशिएकादश सूर्य आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य समय पर होंगे। अध्यात्मिक उत्थान होगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
तुला राशिदशम सूर्य दोस्तों के बीच वैचारिक मतभेद बना सकता है। संयम रखने से लाभ होगा। कार्य को प्राथमिकता देना बेहतर होगा।
वृश्चिक राशिनवम सूर्य आपके कार्य में बदलाव का मन बनाएगा। व्यापार का विस्तार होगा। मित्रों से रिश्तों में सुधार होगा। वर्चस्व बढ़ेगा।
धनु राशिअष्टम सूर्य आपको किसी बड़े कार्य में सफलता दिलाएगा। हालांकि खर्चों के मामलों में आपका हाथ तंग रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।
मकर राशिसप्तम सूर्य आपके लिए मंगलकारी होगा। विशेष प्रयोजन में सफल होंगे। कार्य का विस्तार होगा और सरकारी अफसरों से मदद मिलेगी।
कुंभ राशिषष्ठम सूर्य आपके लिए सफलता के साथ चिंताजनक समाचार लेकर आएगा। परिवार में श्रेष्ठता बढ़ाएगा, साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।
मीन राशिपंचम सूर्य आपके अटके हुए किसी बड़े काम को बनाने में सफल होगा। मित्रों की वजह से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
Surya devSurya pooja
अलारनाथ भगवान के शांत, सौम्य और आत्मा को तृप्त कर देने वाले दर्शन के बाद हमारी यात्रा ..Read More
जगन्नाथ पुरी की मेरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण था भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्र ..Read More
राजधानी के प्रतिष्ठित स्थल भारत मंडपम में 5 अप्रैल 2026 को महावीर कथा 3.0 का भव्य एवं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More