पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल सात बड़े स्टेशनों पर एसी और स्लीपर वेटिंग रूम का इस्तेमाल करने वालों से चार्ज वसूलने की तैयारी कर रही है। इसमें सूरत और उधना स्टेशन भी शामिल हैं। इसके अलावा वापी, वलसाड, मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस और बोरीवली स्टेशन हैं। इन वेटिंग हॉल का देखभाल निजी ठेकेदार करेेंगे। इसको लेकर एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसे पश्चिम रेलवे ने मंजूरी दे दी है। अब एक महीने के अंदर इसका टेंडर निकाला जाएगा। अभी स्टेशनों पर एसी और स्लीपर वेंटिंग हॉल के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि यात्रियों के पॉकेट पर कितना खर्च पड़ेगा।
पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई मंडल के नॉन सब अर्बन में सूरत, उधना, वापी और वलसाड स्टेशन जबकि सब अर्बन के बोरीवली, मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के एसी, स्लीपर वेटिंग रूम का टेंडर जारी किया जाएगा। इन सातों स्टेशनों पर बड़ी संख्या में यात्री एसी और स्लीपर वेटिंग हॉल का इस्तेमाल करते हैं।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि वेटिंग हॉल को ठेके पर देने के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। इसे अगले एक महीने के अंदर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर के खुलने, उसके फाइनल होने और यात्रियों से वेटिंग हॉल के लिए कितना चार्ज वसूला जाएगा ये सब निर्धारित होने में करीब तीन से चार माह लग जाएंगे।
हालांकि उन्होंने बताया कि निजी हाथों में जाने से यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। फिलहाल भारतीय रेल के विभिन्न जोन में बनाए गए वीआईपी लाउंज आईआरसीटीसी द्वारा संचालित हो रहे हैं। इसके लिए किसी भी श्रेणी के यात्री चार्ज देकर इसका लाभ ले सकते हैं।
नई दिल्ली से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रेल मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षे ..Read More
अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. रेलवे के तरफ से य ..Read More
अगर आप एक साथ कई लोगों का रेलवे रिजर्वेशन कराना चाहते हैं तो यह इतना आसान नहीं होगा, भ ..Read More
आप में से अधिकतर लोगों ने न जाने कितनी बार ट्रेन से सफर किया होगा. लोकल ट्रेन से लेकर ..Read More
देश में ट्रेनों के लेट होने की समस्या काफी आम है। देश के भीतर ट्रेन रूटों की संख्या कम ..Read More
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ही आवश्यक है. आपने ट्रेन में ..Read More
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक कई अहम कदम उठाए हैं। ट्रेन में सफर कर ..Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 8 नई ट्रेनों की शु ..Read More
भारतीय रेल ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया, जिसमें कहा गया था कि रेलवे अब म ..Read More