नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ अल्पसंख्यक अधिकार मंच व अन्य संगठनों की ओर से वीरवार को बुलाया गया अहमदाबाद , वडोदरा बंद मुस्लिम बहुल इलाकों में नजर आया जबकि अन्य इलाकों में बंद का असर रहा। इस मौके पर अभाविप ने इस कानून के समर्थन में वहीं एनएसयूआइ ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया। इस बीच, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में सीएए व एनआरसी दोनों कानून लागू किए जाएंगे।
अल्पसंख्यक अधिकार मंच, श्रमिक कांग्रेस संगठन, अनहद, अहमदाबाद ऑटो एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने गुरुवार को अहमदाबाद, वडोदरा, गोधरा व पंचमहाल बंद का एलान किया था। एडवोकेट शमशाद पठान ने बताया कि अहमदाबाद, वडोदरा के कई बाजारों में बंद सफल रहा। सामाजिक संगठन, श्रमिक संगठन व व्यापारिक संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया। अहमदाबाद में कालुपुर, शाहपुर,जूहापुरा, दरियापुर आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में बंद का असर देखा गया, जबकि अन्य इलाकों में जनजीवन सामान्य रहा। इससे पूर्व नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआइ के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पहली बार गुजरात में एनआरसी व सीएए लागू करने का एलान किया। सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ना झेल रहे उन प्रांतों के अल्पसंख्यक समुदाय को भारत में शरण देना आवश्यक है। सीएम रूपाणी ने कहा कि दुनिया में एकमात्र भारत ही उनके लिए आश्रयस्थल हो सकता है, ऐसे में गुजरात सरकार केंद्र के दोनों कानूनों के समर्थन में है। सीेएम रूपाणी ने यह भी कहा कि केंद्र के बनाए हुए सीएए व एनआरसी समूचे देश में लागू होगा, कोई भी राज्य इन कानूनों को लागू करने से इनकार नहीं कर सकते। नागरिकता देना केंद्र का विषय है, इसलिए ये दोनों कानून जल्द ही भारत में अमल होंगे।
सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More
भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More