इंदौर के कोरोना योद्धाओं पर 15 दिन में तीसरी बार हमले की घटना सामने आई है। शनिवार काे पलासिया क्षेत्र के बिनोवा नगर में एक बदमाश ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया। सुबह तीन महिलाकर्मियों की टीम कोरोना को लेकर सर्वे करने पहुंची थी। आरोपी ने एक महिलाकर्मी को धक्का देकर गिरा दिया और थप्पड़ मारे। पत्थर भी बरसाए। बाद में मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों पर चाकू से हमला किया। इसमें 3 अन्य लोग भी घायल हो गए। आरोपी इलाके में कच्ची शराब बेचता है। उसका शुक्रवार रात से पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। आज सुबह स्वास्थ्य टीम आई तो उसने हमला कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे इन्चार्ज डॉ. प्रवीण चौरे ने बताया कि आदतन अपराधी पारस यादव ने सर्वे टीम पर हमला किया है। आरोपी लॉकडाउन के दौरान ऑटो से शराब बेचने का काम कर रहा था। उस पर गांजा बेचने का भी आरोप है। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर उसका पड़ोसियों से विवाद हुआ था। सुबह भी वहां तनातनी का माहौल था। तभी सर्वे टीम पहुंची तो उसने हमला कर दिया। चौरे के अनुसार, सर्वे टीम को मोबाइल पर ही डाटा एंट्री करनी होती है। एक महिलाकर्मी मोबाइल पर डाटा अपडेट कर रही थी। आरोपी को लगा कि वे उसकी किसी को शिकायत कर रही हैं। इस पर वह चाकू लेकर दौड़ा और घटना को अंजाम दिया। अन्य कर्मचारी वहां से हट गईं थी। इसके बाद आरोपी ने पड़ोसियों पर हमला किया। इसमें महिलाकर्मी समेत चार लोग घायल हुए हैं।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More