18 जून की रात ग्रहों का सेनापति मंगल राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। मीन गुरु के स्वामित्व वाली राशि है और मंगल-गुरु दोनों मित्र हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मंगल मीन में आ जाएगा, मकर राशि में स्थित शनि की तीसरी पूर्ण दृष्टि मंगल पर हो जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा सकती है। मंगल का राशि परिवर्तन होने से जनता को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जनता में सरकार के प्रति क्रोध रहेगा। मंहगाई कम होने के कोई आसार नहीं हैं। तेल, पेट्रोल, डीजल, चमड़े, केमिकल, दवाइयों के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। कर्ज के मामलों में कोई राहत नहीं होगी।
जानिए सभी 12 राशियों पर मंगल का कैसा असर रहेगा...
मेष- द्वादश मंगल आपको ऋण से दूर रहने के आगाह करता है। किसी विवादस्पद मामलों से भी दूर रहें और शरीर का ध्यान रखें।
वृषभ- एकादश मंगल आपके लिए लाभकारी होगा। कार्य पूर्ण होंगे और विवादस्पद मामलों में विजय मिलेगी। नौकरी में तरक्की के होने के आसार हैं।
मिथुन- दशम मंगल विवाहादि और शुभ कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। नए मकान, वाहन की प्राप्ति हो सकती है। कार्य समय पर होंगे।
कर्क- नवम मंगल आपको खुशहाली प्रदान करेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और कार्य का विस्तार करने में सफल रहेंगे। आय प्राप्ति का संघर्ष समाप्त होगा।
सिंह- अष्टम मंगल आपको कुछ परेशान कर सकता है। अत: संभलकर रहें। यात्राओं के योग बनेंगे स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार है।
कन्या- सप्तम मंगल आपको परेशान कर सकता है। बिना कारण भय बना रहेगा। कार्य में अरूचि रहेगी और किसी से भी सहयोग की अपेक्षा नहीं करें।
तुला- षष्ठम भाव का मंगल आपको अपेक्षित सफलता नहीं दिलाएगा। अभी धैर्य से जीवन बिताने का समय है। क्रोध को दूर रखें।
वृश्चिक- पंचम भाव का मंगल आपको सर्व प्रकार के सुख प्रदान करेगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा एवं नए कार्यों को करने का मौका मिलेगा।
धनु- चतुर्थ भाव मंगल थोड़ा ठीक नहीं है। आपको संयम पूर्वक समय बिताना चाहिए। आवश्यक कार्यों को टालना ही उचित होगा।
मकर- तृतीय भाव का मंगल आपके लिए सामान्य रहेगा। कुछ विशेष होने का योग नहीं है। कार्य में बदलाव संभव है। परिवर्तन का योग है।
कुंभ- द्वितिय भाव का मंगल शुभदायक रहेगा। संपर्कों का लाभ मिलेगा। नई लाभदायक स्थिति बनेगी। कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ होगा।
मीन- प्रथम मंगल मित्र राशि विदेश जाने वाले की इच्छा रखने वालों के लिए लाभदायक होगा। कार्य समय पर होंगे। व्यापार उत्तम रहेगा।
अलारनाथ भगवान के शांत, सौम्य और आत्मा को तृप्त कर देने वाले दर्शन के बाद हमारी यात्रा ..Read More
जगन्नाथ पुरी की मेरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण था भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्र ..Read More
राजधानी के प्रतिष्ठित स्थल भारत मंडपम में 5 अप्रैल 2026 को महावीर कथा 3.0 का भव्य एवं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More