गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा है कि उपचुनाव में सभी आठ सीट पर जीत एक ट्रेलर है। अभी भाजपा आगामी पंचायत चुनाव निकाय चुनाव तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करेगी। रुपाणी ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की हार उसकी नाव में आखिरी कील साबित होगी। रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस समाज में अफवाह फैलाकर चुनाव में फायदा लेने की कोशिश करती है लेकिन गुजरात की जनता ने उनको सफल नहीं होने दिया। गुजरात की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ उम्मीदवारों को निर्णायक जीत दिलाकर भाजपा के काम पर अपनी मुहर लगा दी है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा गुजरात की विजय रुपाणी सरकार जनता के हित के लिए काम करती है। गुजरात की जनता ने जनकल्याणकारी कामों पर अपना भरोसा जताया है।
कांग्रेस को परंपरागत सीट पर भी जोरदार लगा झटका
कांग्रेस से इस्तीफा देकर अबडासा सीट से भाजपा उम्मीदवार बने प्रद्युम्न सिंह जीतते है तो इसका सीधा श्रेय निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ को जाता है। हनीफ फिलहाल कांग्रेस उम्मीदवार से भी ज्यादा वोट पाकर दूसरे पायदान पर है। गुजरात के वरिष्ठ नेता एवं प्रजासक्ति दल के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने हनीफ पडियार को अपना समर्थन दिया था। कांग्रेस ने हनीफ के उनके समर्थन में बैठ जाने की अफवाह चलाई थी लेकिन वह सब बेकार साबित हुई और कांग्रेस को अपनी इस परंपरागत सीट पर भी जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस लगातार इस सीट पर चुनाव जीतते आ रही है। राज्यसभा सदस्य एवं बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल खुद किस सीट से एक बार चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने इस सीट पर अपना पूरा ध्यान फोकस करते हुए अपने क्षत्रिय नेताओं व युवा मोर्चा के नेताओं को काम पर लगा दिया था ताकि अपने प्रत्याशी को इस सीट पर जीत दिलाने के साथ कांग्रेस को उसकी मजबूत सीट पर हराया जा सके। कांग्रेस इस सीट पर तीसरे स्थान पर चली गई है उनके प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी को निर्दलीय हनीफ पडियार से भी कम मत मिलते नजर आ रहे हैं।
सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More
भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More