शुक्रवार, 12 फरवरी यानी आज सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में आ रहा है। इस राशि परिवर्तन से कुछ लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जबकि कुछ राशियों के लिए कुंभ राशि का सूर्य भाग्योदय करने वाला रहेगा। सूर्य कुंभ राशि में 14 मार्च तक रहेगा। इसके बाद मीन राशि में चला जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा बताते हैं कि आचार्य वराहमिहीर के ग्रंथ बृहत्संहिता के गोचराध्याय में सूर्य के राशि परिवर्तन के बारे में बताया गया है। इसके मुताबिक, सूर्य का कुंभ राशि में आना मेष, वृष, कन्या और धनु राशि वाले लोगों के शुभ रहेगा। इनके अलावा मिथुन, तुला और मकर राशि वालों पर इसका मिला-जुला असर पड़ेगा। वहीं, कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इसलिए इन 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
4 राशियों के लिए अच्छा समय
मेष, वृष, कन्या, और धनु राशि वालों के लिए सूर्य शुभ फल देने वाला रहेगा। इन राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ और पदोन्नति मिल सकती है। सोचे हुए जरूरी काम पूरे होंगे और उनका फायदा भी मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा होने के योग हैं। मेहनत और पराक्रम बढ़ेगा। जिससे अधिकारी और बड़े लोग प्रभावित होंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं।
कुंभ सहित 5 राशियों को रहना होगा सावधान
सूर्य के राशि बदलने से कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। इन राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आने के योग हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कोई राज की बात उजागर हो सकती है। मेहनत ज्यादा होगी और उसका फल भी कम ही मिलेगा। किस्मत का साथ भी नहीं मिल पाएगा। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। यात्राओं में धन हानि हो सकती है। सेहत संबंधी परेशानियां भी रहेंगी। गुस्से की वजह से कुछ काम बिगड़ने की भी आशंका है।
मिथुन, तुला और मकर राशि के लिए सामान्य समय
सूर्य के राशि बदलने से मिथुन, तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को मेहनत और दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन उसका पूरा फायदा भी मिलेगा। योजनाएं पूरी होने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन पूरी होने पर धन लाभ भी होगा। वहीं, कुछ राज की बातें उजागर हो सकती हैं साथ ही ध्णन लाभ और सेविंग भी बढ़ेगी।
13 मार्च तक क्या करें
सूर्य के अशुभ असर से बचने के लिए हर राशि के लोगों को सुबह जल्दी उठकर उगते हुए सूरज के दर्शन कर के प्रणाम करना चाहिए। फिर सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। रविवार का व्रत रखना चाहिए। हो सके तो इस दिन नमक नहीं खाना चाहिए। लाल कपड़े ज्यादा पहनें। लाल चंदन का तिलक लगाएं और लाल चंदन पानी में डालकर नहाएं। जरूरतमंद लोगों को गेहूं और गुड़ का दान करें। तांबे के बर्तन में तिल भरकर भी दान करना चाहिए।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More
शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More