गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को पहली लिस्ट जारी की। 180 विधानसभा सीटों में से अभी 160 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी यागनिक हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं।
भाजपा ने उम्मीदवारों की जो सूची आज जारी की इसमें उसने अपने 69 विधायकों को टिकट दिया है और 33 विधायकों के टिकट काट दिया है। इनकी जगह पर 33 नए चेहरों को मौका दिया गया है। जिन विधायकों के टिकट काटे गए हैं, उनमें विजय रुपाणी, नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा, आरसी फलदू, प्रदीप सिंह जडेजा, सौरभ पटेल ने पार्टी को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने की बात कही थी। भाजपा अध्यक्ष को लिखे पत्र में इन विधायकों ने कहा है कि वे पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
33 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा
भाजपा ने 182 में से 160 नामों का ऐलान कर किया है। इनमें से 84 नाम पहले चरण के उम्मीदवारों के हैं। भाजपा ने 33 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े 7 उम्मीदवारों को भाजपा ने इस बार टिकट दिया है।
मोरबी से भाजपा के मौजूदा विधायक का टिकट कटा
मोरबी में भाजपा ने मौजूदा विधायक बृजेश का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है। मोरबी पुल हादसे के वक्त कांतिलाल लोगों की जान बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। उन्होंने जल्द रेस्क्यू के लिए वीडियो भी पोस्ट किया था।
रुपाणी-नितिन पटेल नहीं लड़ेंगे चुनाव
बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। मौजूदा विधायक रुपाणी अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक मुख्यमंत्री थे।
गुजरात में लगातार 7वीं बार जीत दर्ज करेगी भाजपा?
कांग्रेस के कई विधायकों के दल बदलने के कारण विधानसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 111 हो गयी है. इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के आने से भाजपा और कांग्रेस के सामने नई चुनौती पैदा हो गई है. बीजेपी का गुजरात में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने का लक्ष्य है. चुनाव में सीटों पर जीत के लिहाज से नया रिकॉर्ड बनाने के मकसद से पार्टी संगठन पूरी ताकत और ऊर्जा लगा रही है.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More