Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

डॉ. वैदिक के विचारों से भावी पीढ़ी को जोड़ेगा मातृभाषा उन्नयन संस्थान

By: Dilip Kumar
3/26/2023 2:41:51 PM
इंदौर

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पत्रकारिता जगत के हस्ताक्षर व हिन्दी भाषा के सजग योद्धा डॉ. वेदप्रताप वैदिक की स्मृति में मातृभाषा उन्नयन संस्थान विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्याख्यानमाला व प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य डॉ. वैदिक के व्यक्तित्व व कृतित्व से भावी पीढ़ी को अवगत करवाना और जोड़ना है। ज्ञात हो कि 14 मार्च 2023 को डॉ. वैदिक का देहावसान हो गया था, आप मातृभाषा उन्नयन संस्थान के संरक्षक रहे हैं। आपके मार्गदर्शन में संस्थान द्वारा देश के 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर अन्य भाषाओं से हिन्दी में बदलवाएँ हैं। यह अभियान अनवरत चलाया जाएगा।

हिन्दी भाषा में अपना शोधकार्य करने वाले प्रथम शोधार्थी रहे डॉ. वैदिक ने जीवन पर्यन्त हिन्दी व भारतीय भाषाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ी है। आप भाषा, नवभारत टाइम्स इत्यादि के सम्पादक भी रहे व पत्रकारिता के साथ-साथ आपने देशभर में हिन्दी के उन्नयन के लिए लगातार आंदोलन भी किए। डॉ. वैदिक विदेश नीति पर गहरी पकड़ रखने वाले ऐसे विद्वान रहे, जिनसे कई प्रधानमंत्री अपने कार्यकालों में सलाह लेते रहे हैं, यहाँ तक कि प्रधानमंत्री देवेघोड़ा को हिन्दी वैदिक जी ने सिखाई है।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' ने बताया कि 'मातृभाषा उन्नयन संस्थान के द्वारा आगामी माह से ही शैक्षणिक संस्थाओं में निबन्ध, वाद-विवाद सहित कई प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ हिन्दी के विस्तार, प्रसार व भविष्य का भारत जैसे विषयों पर व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा।'

उन्होंने यह भी बताया कि 'डॉ. वैदिक का स्वप्न था कि प्रत्येक भारतीय कम से कम अपने हस्ताक्षर स्वभाषा में करे, इसे लेकर संस्थान आधे दशक से हस्ताक्षर बदलो अभियान संचालित कर रहा है, इसके माध्यम से 21 लाख से अधिक लोगों ने अपने हस्ताक्षर बदले भी हैं। यह अभियान यथावत पूरे देश में जारी रहेगा।' अभियान में संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ प्रादेशिक इकाईयों की भी सहभागिता रहेगी। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, बिहार सहित जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, कर्नाटक, उड़ीसा व तमिलनाडु में भी यह अभियान संचालित किया जाएगा।

कैसे चलेगा अभियान

संस्थान के पदाधिकारियों व हिन्दी योद्धाओं के द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं को जोड़कर वहाँ गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, प्रत्येक गतिविधियों में छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस संदर्भ में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' की संस्मय प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक 'हिन्दी योद्धा: डॉ. वेदप्रताप वैदिक' भी बच्चों में वैदिक जी के व्यक्तित्व को विस्तारित करेगी। अभियान का संयोजन मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय सचिव गणतन्त्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भावना शर्मा, नितेश गुप्ता सहित शरद डूंगरवाल व एस एन गोयल करेंगे।

डिजिटल रूप से भी डॉ. वैदिक से जुड़ेगा युवावर्ग

डॉ. वैदिक जी की स्मृति में संचालित अभियान को डिजिटल रूप से भी समृद्ध करके उनके विभिन्न लेख इत्यादि के माध्यम से छात्रों को उनके विचारों व लेखन से परिचित करवाकर हिन्दी भाषा का प्रचार, प्रसार व विस्तार किया जाएगा। वेबसाइट पर संस्थान द्वारा वैदिक जी के लेख, विचार, परिचय इत्यादि उपलब्ध रहेंगे। डिजिटल रूप से संस्थान द्वारा हिन्दी प्रचार व डॉ. वैदिक के आलेखों का भी संग्रह उपलब्ध रहेगा। विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों तक अभियान पहुंचेगा।


related topics

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

8/18/2026 10:59:24 AM
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा नोएडा ..Read More

'भारत छोड़ो' से 'भारत गढ़ो' तक: स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत निर्माण का आह्वान

8/4/2026 6:51:20 PM

अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More

 संगठन को समृद्ध बनाने की दिशा में कर्ण गोष्ठी की अहम बैठक

8/4/2026 6:48:06 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More

तिलक, पुष्पवर्षा से अभाविप ने किया डीयू फ्रेशर्स का अभिनंदन

7/28/2026 9:14:24 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More

हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति की ऑनलाइन परिचर्चा सफल

7/28/2026 8:12:19 AM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया: राज भूषण चौधरी

7/28/2026 8:06:11 AM

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More

मेरा स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल खेल के प्रति आकर्षण रहा है:अनय मिश्रा

7/16/2026 3:18:50 PM

अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More

ऑल कायस्थ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवा के मिशन को मिलेगा नया विस्तार

7/14/2026 9:22:51 PM

ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More

भारत टेक्स 2026:भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता से बुना वैश्विक विकास का तानाबाना

7/14/2026 9:12:02 PM

भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

    8/18/2026 10:59:24 AM
    नोएडा
  • आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

    8/17/2026 8:55:58 PM
    नई दिल्ली
  • फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

    8/17/2026 8:51:30 PM
    नई दिल्ली
  • सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

    8/14/2026 9:49:56 PM
  • पथप्रसंग : शिवनगरी में श्रीकृष्ण का अनंत संसार

    8/4/2026 11:38:11 PM
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED