भोपाल से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के महामंत्री,पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार पटेल के नेतृत्व में गुरूवार से प्रदेश भर में निकाली जा रही 1464 किलोमीटर की पदयात्रा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी अपने निवास से प्रातः 09:30 बजे झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। श्री पटेल ने ‘‘मिले कदम, जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह संदेश यात्रा अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर संविधान की रक्षा, देश में बढ़ रही भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसान मजदूरों व आम जनता पर हो रहे अत्याचार व समाज में व्याप्त डर के खिलाफ सभी को जोड़ने का एक प्रयास है।
श्री पटेल ने बताया कि इस यात्रा का शुभारंभ 19 जनवरी को कमलनाथ जी द्वारा उनके निवास से हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा। यह 6200 किलोमीटर की संपूर्ण यात्रा रहेगी जो पूरे प्रदेश में निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा में पदयात्रा, यात्रा, नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क, गांधी चौपाल, हाथ से हाथ जोड़ों अभियान, सभा, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक, मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ बैठक, अस्पताल एवं छात्रावास में मुलाकात एवं वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे।
श्री पटेल ने कहा कि 1464 किलोमीटर की उक्त संदेश यात्रा 19 जनवरी को भोपाल से शुरूआत होगी, जो रायसेन, नरसिंहपुर और दमोह आदि जिलों के ब्लाकों और ग्रामीण क्षेत्रांे से गुजरती हुई संपूर्ण मध्य प्रदेश में जाएगी । श्री पटेल ने संविधान की रक्षा, देश में बढ़ रही भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसान मजदूरों व आम जनता पर हो रहे अत्याचार व समाज में व्याप्त डर के खिलाफ निकाली जा रही इस संदेश यात्रा में कांग्रेसजनों एवं आमनागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More