Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

जितेन्द्र सिन्हा का कॉलम : मां दुर्गा का आगमन गज पर और प्रस्थान चरणायुध (मुर्गे) पर होगा 

By: Dilip Kumar
10/7/2023 4:37:51 PM
पटना

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ इस वर्ष 15 अक्तूबर से हो रहा है और कलश स्थापना 15 अक्तूबर को पूरे दिन में किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन जहां तक अमृत मुहूर्त का प्रश्न है तो वह समय प्रातः 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 42 मिनट तक तथा सर्वोत्तम अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक विशेष फलदायक है। कलश स्थापना सदैव पूजा घर के ईशान कोण में करना चाहिए।

देवी भागवत पुराण के अनुसार मां दुर्गा इस वर्ष नवरात्र में कैलाश से धरती पर पधारेगी, इसलिए उनका आगमन हाथी की सवारी होगा जो अत्यंत ही शुभ फलदायक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार जिस वर्ष माता का आगमन हाथी पर होता है उस वर्ष देश में समृद्धि और उन्नति आती है। माता का कैलाश प्रस्थान इस वर्ष चरणायुध (मुर्गे) की सवारी होगा। ऐसी स्थित में लोगों में विकलता और तबाही की स्थिति रहेगी।

नवरात्रि में योगिनियों की पूजा करने का भी विधान है। पुराणों के अनुसार, चौसठ योगिनियाँ होती है। सभी योगिनियों को आदिशक्ति माँ काली का अवतार माना गया है। किवदंती है कि घोर नामक दैत्य के साथ युद्ध करते समय योगिनियों का अवतार हुआ था और यह सभी माता पार्वती की सखियां हैं।

चौंसठ योगिनियों में (1) बहुरूप, (2) तारा, (3) नर्मदा, (4) यमुना, (5) शांति, (6) वारुणी (7) क्षेमंकरी, (8) ऐन्द्री, (9) वाराही, (10) रणवीरा, (11) वानर-मुखी, (12) वैष्णवी, (13) कालरात्रि, (14) वैद्यरूपा, (15) चर्चिका, (16) बेतली, (17) छिन्नमस्तिका, (18) वृषवाहन, (19) ज्वाला कामिनी, (20) घटवार, (21) कराकाली, (22) सरस्वती, (23) बिरूपा, (24) कौवेरी, (25) भलुका, (26) नारसिंही, (27) बिरजा, (28) विकतांना, (29) महालक्ष्मी, (30) कौमारी, (31) महामाया, (32) रति, (33) करकरी, (34) सर्पश्या, (35) यक्षिणी, (36) विनायकी, (37) विंध्यवासिनी, (38) वीर कुमारी, (39) माहेश्वरी, (40) अम्बिका, (41) कामिनी, (42) घटाबरी, ( 43) स्तुती, (44) काली, (45) उमा, (46) नारायणी, (47) समुद्र, (48) ब्रह्मिनी, (49) ज्वाला मुखी, (50) आग्नेयी, (51) अदिति, (52) चन्द्रकान्ति, (53) वायुवेगा, (54) चामुण्डा, (55) मूरति, (56) गंगा, (57) धूमावती, (58) गांधार, (59) सर्व मंगला, (60)अजिता, (61) सूर्यपुत्री (62) वायु वीणा, (63) अघोर और (64) भद्रकाली योगिनियाँ है।

इस वर्ष नवरात्रि की अष्टमी तिथि जिसे दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है जो 22 अक्टूबर को है। इस दिन मां के महागौरी रूप का पूजन किया जाता है। नवरात्रि में अष्टमी-नवमी की संधि-पूजा को विशेष फलप्रद माना जाता है, संधि पूजा भी 22 अक्टूबर को रात्रि 8 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक होगा। महानवमी तिथि का मान 23 अक्टूबर को होगा। इस तिथि को संध्या 6 बजकर 52 मिनट तक नवरात्र व्रत के अनुष्ठान से संबंधित हवनादि कार्य किया जायेगा।

नवरात्रि में पाठ का प्रारम्भ प्रार्थना से करना चाहिए। उसके बाद दुर्गा सप्तशती किताब से सप्तश्लोकी दुर्गा, उसके बाद श्री दुर्गाष्टोत्तर शतनाम स्तोत्रम, दुर्गा द्वात्रि शतनाम माला, देव्याः कवचम्, अर्गला स्तोत्रम, किलकम, अथ तंत्रोक्त रात्रिसूक्तम, श्री देव्यर्थ शीर्षम का पाठ करने के बाद नवार्ण मंत्र का 108 बार यानि एक माला जप करने के उपरांत दुर्गा सप्तशती का एक-एक सम्पूर्ण पाठ करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति से यह सम्भव नही तो निम्न प्रकार भी पाठ कर सकते है।

जो व्यक्ति एक दिन में सभी पाठ नही कर सकते हैं वे नवरात्रि में पाठ का प्रारम्भ प्रार्थना से शुरू करना चाहिए और उसके बाद दुर्गा सप्तशती किताब से सप्तश्लोकी दुर्गा, उसके बाद श्री दुर्गाष्टोत्तर शतनाम स्तोत्रम, दुर्गा द्वात्रि शतनाम माला, देव्याः कवचम्, अर्गला स्तोत्रम, किलकम, अथ तंत्रोक्त रात्रिसूक्तम, श्री देव्यर्थ शीर्षम का पाठ करने के बाद नवार्ण मंत्र का 108 बार यानि एक माला जप करने के उपरांत-

पहला दिन - प्रथम अध्याय

दूसरा दिन - दूसरा, तीसरा और चौथा अध्याय

तीसरा दिन - पाँचवाँ अध्याय

चौथा दिन - छठा और सातवां अध्याय

पाँचवा दिन - आठवां और नौवां अध्याय

छठा दिन - दसवां और ग्यारहवां अध्याय

सातवाँ दिन - बारहवाँ अध्याय

आठवां दिन - तेरहवां अध्याय

नौवाँ दिन - प्रधानिक रहस्य, वैकृतिक रहस्य एवं मूर्ति रहस्य, कर सकते हैं।

नवरात्रि में भोजन के रूप में केवल गंगा जल और दूध का सेवन करना अति उत्तम माना जाता है, कागजी नींबू का भी प्रयोग किया जा सकता है। फलाहार पर रहना भी उत्तम माना जाता है। यदि फलाहार पर रहने में कठिनाई हो तो एक शाम अरवा भोजन में अरवा चावल, सेंधा नमक, चने की दाल, और घी से बनी सब्जी का उपयोग किया जाता है।

इस वर्ष नवरात्रि 10 दिन का होगा, इसलिए पूजा-अनुष्ठान 15 अक्टूबर 2023 (रविवार) को पहला दिन प्रथम मां शैलपुत्री की पूजा, 16 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को दूसरे दिन द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, 17 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) को तीसरा दिन तृतीया मां चंद्रघंटा की पूजा, 18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) को चौथा दिन चतुर्थी मां कुष्मांडा की पूजा, 19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) को पांचवा दिन पंचमी मां स्कंदमाता की पूजा, 20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) को छठा दिन षष्ठी मां कात्यायनी की पूजा, 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) को सातवां दिन सप्तमी मां कालरात्रि की पूजा, 22 अक्टूबर 2023 (रविवार) को आठवां दिन अष्टमी दुर्गा महा अष्टमी की पूजा, 23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को नौवां दिन दुर्गा महा नवमी मां सिद्धिदात्री पूजा और 24 अक्टूबर, 2023 (मंगलवार) को दसवां दिन नवरात्रि पाटणा, दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी होगा।


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • 350वीं शहीदी जयंती पर दिल्ली में आयोजित सेमिनार में बंदी सिखों की रिहाई की मांग वाला प्रस्ताव पारित

    10/19/2025 9:42:54 AM
    नई दिल्ली
  • धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा रूबरू साहस और आत्मविश्वास का उत्सव

    10/16/2025 6:52:21 PM
    नई दिल्ली
  • ग्रीन पटाखों की इजाजत पर मार्केट में खरीदारों की रौनक बढ़ेगी - परमजीत सिंह पम्मा

    10/16/2025 6:45:34 PM
    नई दिल्ली
  • Axis Bank launches India’s first Digital Banking Point with Hitachi

    10/16/2025 6:43:18 PM
    Nagpur
  • विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय छात्रों से की बातचीत

    10/16/2025 6:29:37 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं को दिया ‘विकसित भारत, सशक्त नारी’ का मंत्र

    3/9/2024 8:17:30 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED