कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। लाल किला ग्राउंड में आयोजित होने वाले लव कुश रामलीला के मंच पर 17 अक्टूबर को प्रभु श्री राम के गुरु महर्षि विश्वामित्र का किरदार केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे निभाएंगे। केन्द्रीय मंत्री के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में लीला कमेटी ने इसकी जानकारी दी। पिछले दिनों लीला कमेटी के सभी सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री से प्रभु श्री राम की लीला में अपनी इच्छानुसार कोई एक रोल करने का अनुरोध किया जिसे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया और आज अपने निवास स्थान पर लीला कमेटी के पदाधिकारियो को आमंत्रित किया और लीला में महर्षि विश्वामित्र की भूमिका करने की स्वीकृति दी।
लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों लीला कमेटी के सभी सदस्यों ने मंत्री महोदय से प्रभु श्री राम की लीला में अपनी इच्छानुसार कोई एक रोल करने का अनुरोध किया जिसे मंत्री जी स्वीकार किया और आज अपने निवास स्थान पर लीला कमेटी के पदाधिकारियो को आमंत्रित किया और लीला में महर्षि विश्वामित्र की भूमिका करने की स्वीकृति दी।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि 71 साल की उम्र में मुझे प्रभु श्री राम के गुरु विश्वामित्र की भूमिका करने के लिए लीला कमेटी ने मुझे चुना है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वामित्र जी की कर्म स्थली और तपो भूमि का संसद में प्रतिनिधित्व करता हूं और अब मुझे देश की युवा पीढ़ी को लीला के मंच से शिक्षा और कर्म का संदेश देने के लिए लीला कमेटी ने चुना है। श्री चौबे ने आगे कहा कि आज सनातन को गालियां दी जा रही है, असुरी शक्तियां तेजी से पनप रही है। ऐसे में इस शक्तियों का हमें एक जुटता से सामना करना है।
अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष 15 से 25 अक्टूबर तक विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा और 24 को देशभर में दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर लीला कमेटी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट सत्यभूषण जैन, बीपी टंडन, ने केंद्रीय मंत्री को शक्ति का प्रतीक गदा, तीर कमान और शॉल भेंट करके स्वागत किया।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More