कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है। इस क्रम में राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल प्रदेश में कार्यकर्ता बैठक सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कटनी पहुंचे, जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बी के पटेल ने की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश में संगठन को दलित, शोषित, वंचित वर्ग के लिए एक सुढ़ृड़ विकल्प बनाने का है। मेरा पूर्ण विश्वास है कि लक्ष्य 2028 को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरेगा। हमारा राज्य सरकार से भी अनुरोध है कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को जल्द से जल्द 27% किए जाने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए।"
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन, सीता शरण सिंह, श्रीकांत पटेल, संतराम पटेल, प्रतिभा पटेल, जगदीश पटेल, विजय कुमार पटेल, संतोष पटेल, शेषबहादुर सिंह पटेल, सुभाष पटेल, चैतुराम पटेल, रेखा पटेल व अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के प्रति जबरदस्त उत्साह प्रदर्शित किया, जिससे यह अपेक्षा की जा रही है कि यह अभियान पार्टी के विस्तार में अहम योगदान देगा।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More