Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

टाटा मेमोरियल में नया एनएसई मल्टीस्पेशियलिटी ब्लॉक की नींव रखी गई

By: Dilip Kumar
10/6/2025 5:44:28 PM
भोपाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने अपनी सीएसआर पहल के तहत टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) के साथ मिलकर नवी मुंबई में एक ऐतिहासिक जी+11 मंजिला कैंसर हॉस्पिटल प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें एक मल्टीस्पेशियलिटी ब्लॉक और 60 बिस्तरों वाला बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) सेंटर बनाया जाएगा, जो देश का सबसे बड़ा और दक्षिण एशिया के सबसे बड़े सेंटर में से एक होगा। यह हॉस्पिटल हर साल लगभग 1.3 लाख ओपीडी मरीजों को सेवा देगा और एक वर्ष में 600 से अधिक जीवनरक्षक बोन मैरो ट्रांसप्लांट सर्जरी करने की क्षमता रखेगा। लगभग 2.4 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाला यह प्रोजेक्ट करीब ₹380 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा और इसके जुलाई 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (एल&टी) द्वारा ईपीसी मोड में किया जाएगा।

देश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने अपनी सीएसआर पहल के तहत, जिसे एनएसई फाउंडेशन के माध्यम से लागू किया जाएगा, नवी मुंबई स्थित एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट, रिसर्च एंड एजुकेशन इन कैंसर (एसीटीआरईसी) के साथ साझेदारी की है। एसीटीआरईसी की स्थापना टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) द्वारा की गई है, जो भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के अंतर्गत एक स्वायत्त अनुदान-सहायता प्राप्त संस्था है। इस साझेदारी के तहत नवी मुंबई स्थित एसीटीआरईसी कैंपस में जी+11 मंजिला मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ब्लॉक और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर बनाया जाएगा। यह भवन पूरे एसीटीआरईसी कैंपस के लिए एक आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) यूनिट के रूप में भी काम करेगा, जहाँ एनएसई ब्लॉक के अलावा कैंसर उपचार के लिए 3 और इमारतों के निर्माण की योजना है।

एनएसई द्वारा बनाई जा रही यह सुविधा कैंसर मरीजों को, जिनको अन्य बीमारियाँ भी हैं, सामान्य और सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएँ प्रदान करेगी। इसमें 60 बिस्तरों वाला एक विशेष बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) सेंटर भी होगा, जो देश का सबसे बड़ा और दक्षिण एशिया के सबसे बड़े सेंटर में से एक होगा। यहाँ यह जीवनरक्षक इलाज मुफ्त या बहुत ही कम लागत पर उपलब्ध कराया जाएगा। कोविड-19 महामारी के बाद, एनएसई ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को मजबूत करने की जरूरत को महसूस किया। देशभर में बढ़ते कैंसर मामलों और सस्ती चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए, एनएसई ने नवी मुंबई के खारघर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट, रिसर्च एंड एजुकेशन इन कैंसर (एसीटीआरईसी) के साथ साझेदारी की है।

एसीटीआरईसी लंबे समय से देश के दूरदराज इलाकों से आने वाले मरीजों को बहुत कम या लगभग मुफ्त में कैंसर उपचार उपलब्ध करा रहा है। हर दिन सैकड़ों मरीज जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर लोग और बच्चे भी शामिल हैं, एसीटीआरईसी-टीएमसी कैंपस में एडवांस, सस्ते और कई बार पूरी तरह मुफ्त कैंसर इलाज के लिए पहुंचते हैं। मार्च 2023 में एनएसई बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी और इसके लिए टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस प्रोजेक्ट को अंतिम पर्यावरण स्वीकृति (ईसी) 11 सितंबर 2025 को प्राप्त हुई, जबकि लोकल डेवलपमेंट अथॉरिटी, सिडको (सीआईडीसीओ) से निर्माण के लिए कमेंसमेंट सर्टिफिकेट 1 अक्टूबर 2025 को मिला। इस प्रोजेक्ट का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (एल&टी) द्वारा ईपीसी मोड में किया जाएगा, और भवन के जुलाई 2027 तक संचालन शुरू करने की उम्मीद है। इस सुविधा के लिए भूमि पूजन समारोह रविवार को एनएसई और टीएमसी के गणमान्य व्यक्तियों और हितधारकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

एमडी और सीईओ, एनएसई आशिष कुमार चौहान ने कहा, "एनएसई को इस ऐतिहासिक पहल में टाटा मेमोरियल सेंटर के साथ साझेदारी करने का सम्मान मिला है। हमारा उद्देश्य कैंसर मरीजों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य ज़रूरतों में सहयोग देना और भारत में कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सार्थक योगदान करना है। हमें विश्वास है कि यह प्रोजेक्ट हर साल हज़ारों मरीजों के जीवन पर सकारात्मक और दीर्घकालिक प्रभाव डालेगा। पिछले 30 वर्षों से एनएसई बदलाव का प्रतीक रहा है। इसने भारत के वित्तीय क्षेत्र में क्रांति लाई है, घरेलू बचत को उत्पादक पूंजी में बदला है, धन और रोजगार सृजन में मदद की है और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया है। हमारी मूल सोच हमेशा से एक भरोसेमंद, जीवंत और परिवर्तनकारी संस्था बनने की रही है। आज हम इसी भावना को टाटा मेमोरियल के नवी मुंबई स्थित एसीटीआरईसी कैंपस में एक अत्यंत आवश्यक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण करके आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।"

टाटा मेमोरियल सेंटर के डायरेक्टर डॉ. सुदीप गुप्ता ने कहा , "यह नया हॉस्पिटल ब्लॉक कैंसर मरीजों के लिए उन विशेष उपचार सेवाओं की कमी को पूरा करेगा, जो अन्य बीमारियों (जैसे हृदय, फेफड़ों, तंत्रिका तंत्र, गुर्दे और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियाँ) के इलाज के लिए आवश्यक होती हैं। अब तक एसीटीआरईसी एक स्वतंत्र कैंसर सेंटर था, इसलिए मरीजों को इन सेवाओं के लिए अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता था। इस प्रोजेक्ट की एक बड़ी खासियत 60 बिस्तरों वाले बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) यूनिट का निर्माण है, जिससे एसीटीआरईसी दक्षिण एशिया के सबसे बड़े बीएमटी सेंटर्स में से एक बन जाएगा। बढ़ते कैंसर मामलों और हजारों मरीजों के बीएमटी उपचार की प्रतीक्षा को देखते हुए, इस अस्पताल का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्रक्रिया बहुत जटिल और महंगी होती है। नई सुविधा में यह जीवनरक्षक उपचार बहुत कम या रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि एडवांस केयर सभी जरूरतमंद मरीजों तक पहुंच सके।"

एसीटीआरईसी के डायरेक्टर डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने कहा , "टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) देशभर से आने वाले अनगिनत कैंसर मरीजों को एडवांस, सस्ते और कई बार जीवनरक्षक उपचार प्रदान करता है। इस प्रोजेक्ट में हमारी भूमिका खास तौर पर उन मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की कमी को पूरा करना है, जिन्हें कैंसर के साथ अन्य बीमारियाँ भी होती हैं, और सबसे महत्वपूर्ण जरूरतमंदों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) जैसी सुविधाएँ सुलभ कराना है।"

एसीटीआरईसी के उपनिदेशक और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ, डॉ. नवीन खत्री ने कहा, "बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) एक बहुत ही महत्वपूर्ण और जटिल चिकित्सीय प्रक्रिया है, जिसके लिए हज़ारों मरीज, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, इलाज की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। यह नई सुविधा, जिसमें 60 बिस्तरों वाला बीएमटी यूनिट होगा, न केवल एसीटीआरईसी को दक्षिण एशिया के सबसे बड़े सेंटर्स में शामिल करेगी, बल्कि यह जीवनरक्षक उपचार बहुत ही रियायती दरों पर मरीजों को उपलब्ध कराएगी।"
यह साझेदारी भारत में कैंसर मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार को बेहतर बनाने के लिए टीएमसी के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन साबित होगी। नवी मुंबई स्थित एसीटीआरईसी, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में नया मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी हॉस्पिटल ब्लॉक सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल के नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।


related topics

जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

6/7/2026 10:27:34 PM

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More

अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री मांडविया को सौंपा ज्ञापन

6/7/2026 11:56:43 AM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More

ESDF : पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान पर वैश्विक विमर्श

6/7/2026 10:53:03 AM

इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More

दिल्ली में प्रेस वार्ता : शिक्षा, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता पर अभाविप का संकल्प

6/4/2026 11:35:21 AM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More

विद्या गौरव सम्मान 2026 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

5/25/2026 11:52:54 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More

महिला कैंसर उपचार में क्रांति, अपोलो एथेना का नया मॉडल

4/28/2026 6:33:22 PM

अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More

स्वदेशी से सशक्त राष्ट्र: भारत मंथन पर्व में उभरी नई दिशा

4/11/2026 12:15:39 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More

जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर ने किया विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

4/10/2026 4:01:33 PM

जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More

रबर एक्सपो में दिखी भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत

4/10/2026 12:08:06 AM

भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

    6/7/2026 10:27:34 PM
    गोंडा
  • सुधीर कुमार का कॉलम : जनप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ

    6/7/2026 1:27:07 PM
  • अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री मांडविया को सौंपा ज्ञापन

    6/7/2026 11:56:43 AM
    नई दिल्ली
  • पर्यावरण संरक्षण : सनातनवादी विकास बनाम भौतिकवादी विकास विनाश

    6/7/2026 11:50:05 AM
  • ESDF : पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान पर वैश्विक विमर्श

    6/7/2026 10:53:03 AM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED