कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल 8 से 10 अक्टूबर तक ‘सेलिब्रेट सिनेमा वीक 2025’ मना रहा है, जिसमें 40 से अधिक वर्कशॉप्स आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष का विशेष आकर्षण राज कपूर और गुरु दत्त की जन्मशती को समर्पित है, जिसमें “भारतीय सिनेमा में कविता और संगीत का महत्व” विषय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। गौतम अदाणी ने व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल के हमारे निमंत्रण को ससम्मान स्वीकार किया है। वे ‘सेलिब्रेट सिनेमा वीक’ के अवसर पर शुक्रवार, 10 अक्टूबर को हमारे छात्रों से संवाद करेंगे।
व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल की अध्यक्ष मेघना घोष पुरी ने कहा, “हम सभी उनके विचार सुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।” अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी भी श्री अदाणी के साथ इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी। इस दौरान कैंपस में मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में नवीनतम एआई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। संस्थापक और चेयरमैन सुभाष घई ने कहा, “हमारे लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि हम गौतम अदाणी का स्वागत कर रहे हैं, जिनकी सफलता की कहानी आज भारत की प्रगति का प्रतीक है। हम गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी के आभारी हैं जिन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार किया। हमारे छात्रों के साथ उनका संवाद और राष्ट्र निर्माण में ‘सॉफ्ट पावर’ की भूमिका पर उनके विचार हम हमेशा याद रखेंगे।”
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More