Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

PR 24x7 स्थापना दिवस : “मेहनत और लगन का सम्मान और कमियों को दूर करने का संकल्प”

By: Dilip Kumar
12/6/2025 12:40:25 PM
इंदौर

किसी कंपनी की ताकत उसके दफ्तरों में लगे हाई-टेक सिस्टम नहीं होते, बल्कि वे लोग होते हैं, जो सपनों को लक्ष्य बनाकर, लक्ष्य को उपलब्धि में बदलने के लिए दिन-रात जुटे रहते हैं। इसे और भी विशिष्ट बनाता है वह दिन, जो आधार होता है उस कंपनी विशेष की परिभाषा का.. बिल्कुल इसी तरह भारत की प्रमुख और उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ पीआर संस्था, पीआर 24x7 के लिए भी इसका स्थापना दिवस सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि उन कदमों की गूँज है, जिन्होंने इस कंपनी को शुरुआत में एक कमरे के छोटे-से ऑफिस से उठाकर देश की प्रमुख रीजनल पीआर एजेंसीज़ की कतार में सबसे आगे ला खड़ा किया है। इसी भाव, गर्व और समर्पण को प्रखर रखते हुए, पीआर 24x7 ने बुधवार को अपना स्थापना दिवस उत्साह, गर्मजोशी और टीम भावना के साथ मनाया। इसी के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उन बातों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया, जहाँ टीम कहीं न कहीं पीछे है, ताकि खुद को पॉलिश करते हुए और कमियों को दूर करते हुए नए उत्साह और ऊर्जा के साथ टीम अपनी छवि और काम को मजबूत बना सके।

इस दौरान, उन चुनिंदा एम्प्लॉयीज़ को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्षभर न सिर्फ मेहनत और लगन के साथ काम किया, बल्कि टीम की ऊर्जा और कंपनी के मूल्यों को नए आयाम भी दिए। इस अवसर पर कंपनी ने एम्प्लॉयीज़ की उपलब्धियों को तीन प्रमुख श्रेणियों में पहचानते हुए सम्मानित किया। सबसे पहले, प्रमोशन की श्रेणी में उन एम्प्लॉयीज़ को सराहा गया, जिन्होंने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल और नेतृत्व क्षमता से टीम को प्रेरित किया। इस श्रेणी में रामप्रसाद जायसवाल, अंकुज राणा, रोहित ढोलिया, ताबिश बदर और रानू बैरागी को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद, 'न्यू कमर ऑफ द ईयर' के खिताब से इशिका गौर को नवाज़ा गया, जिन्होंने बेहद कम समय में ही अपनी प्रतिभा की छाप टीम पर छोड़ी। वहीं, 'स्टार ऑफ द ईयर' की श्रेणी में उन एम्प्लॉयीज़ को सम्मानित किया गया, जिन्होंने साल भर लगातार असाधारण प्रदर्शन और रचनात्मकता का परिचय देते हुए कंपनी के मिशन और विजन को सशक्त बनाया। इस श्रेणी में अभिषेक विश्वकर्मा, शिवानी टंडन, अंकुज राणा, नरेंद्र विश्वकर्मा और विकास राजोरा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

स्थापना दिवस पर टीम को संबोधित करते हुए, पीआर 24x7 के फाउंडर, डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा , "हर छोटा कदम एक दिन इतिहास बनाता है। 3 दिसंबर का दिन हमारे लिए वही प्रेरणा है, जो हमें याद दिलाता है कि सपने छोटे हों या बड़े, उन्हें पूरा करने के लिए इरादे मजबूत होने चाहिए। पीआर 24x7 सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि एक यात्रा है सीखने की, आगे बढ़ने की और अपने क्लाइंट्स, मीडिया तथा टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की। उनका हम पर विश्वास ही है, जो आज हम यह दिन जश्न के रूप में मना रहे हैं। आज जिन एम्प्लॉयीज़ को सम्मानित किया गया, वे हमारी निरंतर सफलता की असली वजह हैं। आने वाले वर्षों में हम तकनीक, नवाचार और गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करेंगे। यही हमारा वादा है, यही हमारा मार्ग है।"

पीआर 24x7 की मैनेजिंग पार्टनर तेजस्विनी गुलाटी ने कहा, "किसी कंपनी की स्थिरता का आधार उसकी टीम और बेहतर काम की उसकी निरंतरता है। पीआर 24x7 ने वर्षों में यह सिद्ध किया है कि चाहे चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, संगठित दृष्टिकोण और मेहनत हमेशा रंग लाती हैं। स्थापना दिवस पर मिला यह उत्साह हमारी एकजुटता को और मजबूत करता है। आने वाले समय में भी हम अपने क्लाइंट्स को सिर्फ सर्विस देने से परे, हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे और उन्हें एक उत्कृष्ट ब्रांड बनने में सहयोग करते रहेंगे।" इस सम्मान के पीछे सिर्फ आँकड़ें या प्रदर्शन ही कारक नहीं थे, बल्कि वह ईमानदारी, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने की भावना थी, जो पीआर 24x7 की असली पहचान है। कार्यक्रम के दौरान, सभी सदस्यों ने स्थानीय रेस्तरां में आयोजित सामूहिक भोज में शामिल होकर इस खुशी को और भी यादगार बनाया। पीआर 24x7 की सबसे बड़ी पूँजी के रूप में, एक परिवार जैसी एकजुटता, क्लाइंट्स और मीडिया को सबसे ऊपर रखकर आगे बढ़ने का संकल्प सभी टीम मेंबर्स ने एक साथ लिया।

गौरतलब है कि यह कंपनी अपने गौरवशाली सफर में सैकड़ों प्रतिष्ठित क्लाइंट्स के साथ काम कर चुकी है। एंटरटेनमेंट, एफएमसीजी, लाइफस्टाइल, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, नॉन-प्रॉफिट और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में पीआर 24×7 ने विश्वसनीयता और परिणाम दोनों स्थापित किए हैं। आज पीआर 24x7 देशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति और सुदृढ़ नेटवर्क के साथ, रीजनल पीआर के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में पहचान रखता है। देश के 20 से अधिक राज्यों में सक्रिय यह संस्थान- 1500 से अधिक कीवर्ड्स की मॉनिटरिंग, 650 से अधिक अखबारों और 50 से अधिक पत्रिकाओं को प्रतिदिन ट्रैक करके कॉन्टेंट, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता को हर दिन साबित करता है। क्लाइंट सर्विसिंग हो, क्राइसिस मैनेजमेंट, डिजिटल पीआर हो या फिर कॉन्टेंट क्रिएशन, हर सर्विस में पीआर 24x7 की विशेषता है तेज़ी, सटीकता और ज़मीन से जुड़े रहकर काम करने की क्षमता।

लंबे समय के अनुभव और मजबूत मीडिया नेटवर्क के साथ पीआर 24x7 सिर्फ एक कंपनी ही नहीं, बल्कि एक कम्युनिकेशन पार्टनर है, एक ऐसा पार्टनर जिस पर इंडस्ट्री का भरोसा आज भी उतना ही अटूट है, जितना कि स्थापना के शुरुआती वर्षों में था। सम्मान, प्रेरणा, एकजुटता और नई ऊर्जा से भरे इस दिन ने स्पष्ट संदेश दिया- पीआर 24x7 सिर्फ ठहरने नहीं, बल्कि बेहतर तकनीक, उकृष्ट टीम और क्लाइंट्स तथा मीडिया के विश्वास के तीन स्तंभों पर अपना सुनहरा भविष्य गढ़ने को हमेशा तत्पर है।


related topics

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

8/18/2026 10:59:24 AM
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा नोएडा ..Read More

'भारत छोड़ो' से 'भारत गढ़ो' तक: स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत निर्माण का आह्वान

8/4/2026 6:51:20 PM

अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More

 संगठन को समृद्ध बनाने की दिशा में कर्ण गोष्ठी की अहम बैठक

8/4/2026 6:48:06 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More

तिलक, पुष्पवर्षा से अभाविप ने किया डीयू फ्रेशर्स का अभिनंदन

7/28/2026 9:14:24 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More

हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति की ऑनलाइन परिचर्चा सफल

7/28/2026 8:12:19 AM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया: राज भूषण चौधरी

7/28/2026 8:06:11 AM

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More

मेरा स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल खेल के प्रति आकर्षण रहा है:अनय मिश्रा

7/16/2026 3:18:50 PM

अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More

ऑल कायस्थ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवा के मिशन को मिलेगा नया विस्तार

7/14/2026 9:22:51 PM

ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More

भारत टेक्स 2026:भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता से बुना वैश्विक विकास का तानाबाना

7/14/2026 9:12:02 PM

भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

    8/18/2026 10:59:24 AM
    नोएडा
  • आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

    8/17/2026 8:55:58 PM
    नई दिल्ली
  • फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

    8/17/2026 8:51:30 PM
    नई दिल्ली
  • सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

    8/14/2026 9:49:56 PM
  • पथप्रसंग : शिवनगरी में श्रीकृष्ण का अनंत संसार

    8/4/2026 11:38:11 PM
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED