ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
आचार्य संजीव , 9910377374
मेष (Aries):
आज लेखन कार्य के लिये अच्छा दिन है। नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा रहेगी और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। फिर भी नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी कर सकेगें। आज कहीं घुम्बे की योजना बन सकती है परिवार मित्रों के साथ। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है सफलता पाने के लिए। छोटे साले सलियों से वाद विवाद हो सकता है शांति से काम लें।
वृषभ (Tauras):
आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा मौका छोड़ना नही।अपनी मधुरवाणी से किसी को भी मना सकोगे या अपना रुक बना लेंगे। आज कोई भी नया काम शुरू ना करें। दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है अतः जिद्दी स्वभाव को त्याग दें अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज आपको प्रवास की बानी योजना को रद्द करना पड़ सकता है।
मिथुन (Gemini):
आज आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर दें अन्यथा मानसिक हानि हो सकती है। हर एक स्थिति में मन को साथ में रखना होगा। तन मन की ताजगी के साथ दिन की शुरुआत होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का अवसर मिल सकता है।
कर्क (Cancer):
आज किसी के साथ विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला बिगड़ सकता है उसका कारण गलतफहमी है कृपया उसको स्पष्टता करें और मान प्रतिष्ठा भंग न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। आज अधिक खर्च न हो इसका ध्यान दें नहीतो परिवार का वातावरण खराब हो सकता है । कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद खड़े हों सकते है शांति से काम लें। वाणी पर संयम रखें। अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी जिससे स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।
सिंह (Leo):
आज मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको किसी भी प्रकार का लाभ मिल सकता है। व्यापार सामान्य ठीक रहेगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से मुलाकात हो सकती है व यूनिट साथ अच्छा भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते है। आज आप निर्णय नहीं ले पाने के कारण मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे क्योकि आपके विचारों नें आपका मन बांध रखा है।
कन्या (Virgo):
आज उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति, प्रोत्साहन पुरस्कार आदि की संभावना बन सकती है। कुटुंब में प्यार, शांति रहने से गृहस्थ जीवन में भी आनंद का माहौल रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत है। वर्तमान समय में नए कार्यों से संबंधित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। आज व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा वाले दोनों के लिए दिन लाभदायी रहेगा।
तुला (Libra):
आज संतान के प्रति चिंता हो सकती है उनके स्वास्थ्य को ले कर। दूर के प्रवास का आयोजन बन सकता है धार्मिक यात्रा या खुमने आदि का। किसी का भी प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। आज नौकरी की जगह पर आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी थोड़ा मैन लगाकर कार्य करें ठीक हो जाएंगे। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी।
वृश्चिक (Scorpio):
आज आपका काम समय से पूरा नहीं हो पाएगा। खाने पीने में ध्यान रखें अन्यथा शारीरिक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य हो सकते है। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी। वर्तमान समय शांतिपूर्वक बिताऐं और गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें। खर्च अधिक होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे।
धनु (Sagittarius):
आज अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी। आज बौद्धिक तार्किक विचार को कार्य मे लाने के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी व उनके साथ घूमने फिरने या मनोरंजन स्थल पर मुलाकात हो सकती है।
मकर (Capricorn):
आज देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। कार्य में यश मिलने से धन लाभ का योग बनता है। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। कानून के चक्कर वाले कार्यों में न फंसे, उसका ध्यान रखें और न किसी से फालतू बहस या वाद विवाद करें। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों का लेन-देन सफलतापूर्वक होगा।
कुंभ (Aquarius):
आज स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें अन्यथा बहस या व्यर्थ की वाद विवाद हो सकता है। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें उसमे हानि हो सकती है। नए काम की शुरुआत आज न करें रुकावटें आ सकती है। आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे और उसमें लगातार परिवर्तन होगा जिससे आपका काम स्थिर नही हो पाएगा।
मीन (Pisces):
आज विशेष रूप से महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें अन्यथा धन के साथ प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें अन्यथा आपको कोई बेवकूफ बना सकता है। मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा उनका ध्यान रखें।
अलारनाथ भगवान के शांत, सौम्य और आत्मा को तृप्त कर देने वाले दर्शन के बाद हमारी यात्रा ..Read More
जगन्नाथ पुरी की मेरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण था भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्र ..Read More
राजधानी के प्रतिष्ठित स्थल भारत मंडपम में 5 अप्रैल 2026 को महावीर कथा 3.0 का भव्य एवं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More