यहां आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फंसे हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उनका दोस्त आशीष कुमार चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष पेश हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनको पुलिस नोटिस जारी कर पेश होने को कहा गया था। वह सेक्टर 26 थाना में पेश हुए। दूसरी ओर,सुभाष बराला ने कहा कि यदि विकास दोषी है तो उस पर कार्रवाई हो। दोनों को गैरजमानती धाराएं जोड़ने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मामले में अपहरण की कोशिश की धारा भी जोड़ी गई। छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती वर्णिका के आइएएस अफसर पिता ने कहा कि दोषी को सज़ा मिले, गिरफ्तारी ही काफी नहीं है ।इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि भले ही मेरा बेटा हो अगर वह गलत है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। सुभाष बराला ने कहा कि उनको पुलिस का नोटिस मिला है और इस मामले में पुलिस को सहयोग देंगे। वर्णिका मेरी बेटी जैसी है।
पुलिस कारवाई में पूरा सहयोग करेंगे। इसी बीच उनके पास बेटे विकास का फोन आया तो वह बीच में छोड़ी प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन भी मौजूद थे। इससे पहले विकास बराला और उसके दोस्त को चंडीगढ़ पुलिस ने आज 11 बजे सेक्टर 26 थाना में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। पुलिस द्वारा जारी नोटिस को विकास के घर में किसी ने नहीं लिया तो पुलिसकर्मियों ने उनके पिता के आवास के बाहर इसे चिपका दिया। इसके बाद सुभाष बराला के पीए ने कहा कि विकास जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
उधर, पुलिस सेक्टर 26 थाना में इंतजार करती रही, लेकिन विकास नहीं पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी सतीश कुमार 11 बजे से विकास का इंतजार करते रहे। सतीश कुमार ने कहा कि पीडि़त युवती को इंसाफ दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी। पुलिस पूरी तत्परता से मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि विकास टोहाना में थे आैर इसी कारण वह दो बजे के बाद यहां पहुंचे। वह सीधे सेक्टर 26 थाना पहुंचे और पुलिस के समक्ष पेश हुए। विकास और उसक दोस्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि मामले में किडनैपिंग की धारा जोड़े जाने की पूरी संभावना है।
मेडिकल रिपाेर्ट में खुलासा हुआ है कि वारदात के वक्त विकास बराला नशे में था। 26 थाना में पांच एसएचओ व दो डीएसपी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। थाने आैर अासपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। दूसरी आेर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छेड़छाड़ की शिकार युवती को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सेक्टर 26 थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारे लिखे पोस्टर हाथों में ले रखे थे। वे हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More