फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को इस्लाम धर्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मैक्रों ने इस्लाम को 'एक ऐसा धर्म जिसकी वजह से आज पूरे विश्व में संकट है' के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने फ्रांस में एक भाषण के दौरान इस्लामी कट्टरपंथ से लड़ने की बात कही। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मैक्रों ने इस्लाम धर्म को लेकर इस तरह की बात कही हो। इससे पहले भी वह इस्लाम धर्म को कट्टरता और नफरत फैलाने वाला बता चुके हैं।
बता दें कि फ्रांस की कुल जनसंख्या में से करीब 60-65 लाख मुस्लिम हैं। इसी साल लगभग आठ महीने पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस में विदेशी इमामों के आने पर रोक लगा दी थी। उस समय राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा था कि सरकार ने यह फैसला कट्टरपंथ और अलगाववाद रोकने के लिए किया है।उनके कहने का मतलब साफ था कि फ्रांस में जो इमाम मौजूद हैं उन्हें स्थानीय भाषा यानी फ्रेंच सीखना जरूरी होगा। उन्होंने आगाह किया था कि फ्रांस में रहने वालों को कानून का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि इनकी वजह से देश में कट्टरपंथ और अलगाववाद का खतरा है। हम इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ हैं।
फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ( फर्स्ट फर्टिलिटी क्लिनिक) ने थाईलैंड में प्रजन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। त्रिभुवन विश्वविधालय- पोखरा परिसर पृथ्वी न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। संस्था "मीनीक्षा आर्ट" ने "द स्टेज फाउंडेश ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) का तीसरा स ..Read More
अरबों डॉलर के कारोबार वाले और 109 साल पुराने बहुराष्ट्रीय समूह, हिंदुजा ग्रुप ने ब्रिट ..Read More
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच का इस्तेमाल भारत ..Read More
पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर को कट्टरपंथियों के तोड़ने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र मे ..Read More
पाकिस्तान के सिंध के लोगों ने प्रांत की आजादी के लिए खुलकर वर्ल्ड लीडर से मदद मांगी है ..Read More
नरेंद्र मोदी सरकार ने नेपाल को यह आश्वासन दिया है कि वह भारत द्वारा विकसित कोरोना वैक् ..Read More