हम क्यों मौन हैं, पूछते क्यों नहीं कि हम कौन हैं
मैंने कहा ओ! मेरे भाईAI ,बताओ तो सही - हू एम आई ?
AI ने खट से अपने विचार परोसेअब आप बताओ AI के रहें भरोसेया गीता ज्ञान के भरोसेचलिए गीता से बात करते हैंगीता से ज्ञात करते हैंवो बचपन की काया, ये पचपन की काया बिल्कुल भिन्न हैएक चीज जो बदली नहींवही तो हमारा पहचान चिह्न है
और गीता में लिखा है
देहिनोऽस्मिन्यथा देहे कौमारों यौवनं जरा।तथा देहान्तरप्राप्तिर्धीरस्तत्र न मुह्यति।।
एक देही है, एक देह हैइस देह के अंदर जो देही है - आत्मा हैऔर जो देह है यह बदल रही हैपहले हम बालक हैंफिर किशोर हैं, फिर युवा ~हैं~ ,फिर वृद्ध ~हैं~, फिर हम शरीर छोड़ देते हैंऔर जो धीर पुरुष होता है, इस परिवर्तन से विचलित नहीं होता है
और यही तो बता रहें है बड़े-बड़े महात्मा कि हम ये शरीर नहीं, हम हैं आत्मा
एक इंसान जब मर जाता है उसका मारा हुआ शरीर पड़ा हुआ है रोने वालों का सैलाब खड़ा हुआ है रोते हैं, चिल्लाते हैं चले गये, चले गये, चले गये पूछो उनसे कौन चला गया ?
मरने से पहले जैसा शरीर दिखता है मरने के बाद भी वैसा ही दिखता है जो चला गया वो आत्मा है और यही तो शास्त्र लिखता हैबात नहीं है कठिन, नहीं है समझने में कोई लफड़ा जैसे हम बदलते हैं कपड़ा, वैसे आत्मा बदलती है शरीरों का कपड़ा और मेडिकल साइंस ने भी माना है ये शरीर पूरा बदल जाता है 7 से 10 साल मेंआत्मा जो बदलती नहीं रहती है उसी हाल में
और ये शरीर होता यदि केमिकल का थैलातो कैसे स्वभाव दिखा पाते कभी प्यार का, कभी गुस्से का तो कभी झगड़ैला
ये समझ बहुत अनमोल हैहमारी असली पहचान आत्मा है सोल है
लेखक : कृष्ण पाद दास
आखिरकार मानसून सत्र में भी एफसीआरए बिल लटक गया। बिल को 31 सदस्यी संयुक्त संसदीय समिति ..Read More
आपदा में अवसर इसे ही कहते हैं। ईरान इजरायल के युद्ध ने जो तेल संकट दिया उस आपदा से निप ..Read More
''तुम्हारी अच्छी लोकप्रियता हो गई है। सीधे शब्दों में कहें तो तुम्हारी जनप्रियता बढ़ती ..Read More
आज सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर और चुनौतीपूर्ण समस्या से जूझ रहा है। हमा ..Read More
हाल ही में हैदराबाद के शमीरपेट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइज (IPE) में एक सेव ..Read More
मध्यप्रदेश भाजपा के लोकप्रिय राजनेताओं की कतार में अग्रणी डा मोहन यादव ने मुख्यमंत्री ..Read More
भारतीय लोकतंत्र में न्यायपालिका सर्वोच्च संस्था मानी जाती है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख ..Read More
वृंदावन में हर गली, हर घाट, हर मंदिर राधा-कृष्ण के नाम से गूंजता है। भजन-कीर्तन की धुन ..Read More
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। शिक्षा मानव को मानवता व इन्सानियत के मार्ग ..Read More