पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। हर्षिता भारती ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी की दूसरी पुस्तक 'एप्रीका-बी' लिखकर पटना ही नहीं बिहार राज्य को गौरवांवित किया है। इससे पूर्व कोरोना काल में ही उसने पहली पुस्तक 'द डेविल इन यू' लिखी थी जिसने खूब धूम मचाई थी। यह पुस्तक अमेजन और गूगल पर उपलब्ध है। सगुना स्थित एक निजी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीआईबी (प्रेस इन्फारमेशन ब्यूरो), पटना के सहायक निदेशक संजय कुमार द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उन्होने नवोदित लेखिका हर्षिता भारती को उभरती प्रतिभा बताते हुए शुभकामनाए दी और पुस्तक की हिन्दी अनुवाद की इच्छा व्यक्त की और कहा कि पुस्तक की हिन्दी अनुवाद होने पर इस पुस्तक का संदेश जन - जन तक पहुंच सकेगा।
पुस्तक का संदेश जन-जन तक पहुंचने के लिए पुस्तक का हिन्दी अनुवाद होना चाहिए : संजय कुमार
यूथ होस्टल्स एसोसिएशन ने सदस्यता दे कर किया सम्मानित
उक्त अवसर पर यूथ होस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया,बिहार राज्य शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर ने कहा कि हर्षिता कम उम्र में दो-दो पुस्तकों की लेखिका बन कर जो उपलब्धियां पाई है, संगठन की ओर से बधाई देने के साथ-साथ यूथ होस्टल्स इसे एसोसिएशन की सदस्यता दे कर सम्मानित कर रही है। वहीं हर्षिता ने बताया कि "हर्षिता भारती" पेन नाम (एप्रीका - बी) द्वारा लिखी द्वितीय पुस्तक " ए सन सो ब्राइट जो कि एक अंग्रेजी कविता के रूप में लिखी एक कहानी है इसमें प्यार, दुख एवं अफसोस का नायिका के जीवन का सजीवता से वर्णन किया गया है। लौक्सले हाल पब्लिशर्स द्वारा इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। हर्षिता बताती हैं कि उन्होंने लिखने की शुरुआत हॉबी के तौर पर की थी।
उक्त अवसर पर हर्षिता के पिता रेलवे इंजीनियर राज कुमार भारती, मां सविता भारती, पूर्व पुलिस अधीक्षक सुधाकर श्याम किशोर, मेंटर निशांत सर, नरेन्द्र कुमार, राहुल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरड ..Read More
देश में एक ओर जहां रोजगार की काफी चर्चा है। वहीं बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर एक ..Read More
Axis Bank, one of the largest private sector banks in India, has partnered with Hitach ..Read More
सितंबर 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यूनिक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 12 क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2 करोड़ से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ भारत का ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आर ..Read More
अक्षय पात्र फाउंडेशन को हाल ही में एशियन सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी ..Read More
भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी नीतियों ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की एक अग्रणी न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) ..Read More